
कोरबा। एनटीपीसी और एसईसीएल गेवरा के ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया हैं। इन श्रमिकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इन्हें भुगतान किया जाए साथ ही 8 घंटे ही ड्यूटी कराया जाए,8 घंटे के बाद उन्हें ओटी दिया जाए।
आज सुबह एनटीपीसी कोरबा के गेट नंबर 2 पर बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक एकत्रित हुए और अपनी मांग को लेकर काम बंद करने का ऐलान कर दिया।
वहीं SECL गेवरा के ठेका श्रमिकों ने भी पेमेंट स्लीप और एचपीसी रेट सहित विभिन्न मांग को लेकर GM ऑफिस का घेराव कर दिया है।



