
कोरबा,09अप्रैल 2026/सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संकेतकों (इंडिकेटर्स) की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में सीईओ श्री नाग के द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक संकेतक में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने 14 अप्रैल तक सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।

बैठक में सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी, महिला बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा खगेश निर्मलकर, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा जयप्रकाश डडसेना, सहायक परियोजना अधिकारी इंदिरा भगत, वरिष्ठ पशु चिकित्सक , विजय, संजीत एवं शुभी उपस्थित रहे।



