featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागरूकता पर आधारित फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” की सराहना की

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

https://www.facebook.com/share/1HXqdJRi8k/?mibextid=wwXIfr

रायगढ़ । प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा निर्मित एवं अभिनीत शॉर्ट फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा करते हुए देशवासियों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में फिल्म में डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर विषय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की सराहना करते हुए इसे समयानुकूल पहल बताया।

https://www.facebook.com/share/v/1DrWGmZP4C/?mibextid=wwXIfr

इसी कड़ी में CMO छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी उक्त फिल्म को साझा कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और सतर्कता बरतने का संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें फिल्म द्वारा उठाए गए मुद्दों की प्रशंसा की गई।

इस पहल पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव प्रोत्साहित करते आये हैं । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से प्राप्त हुए आशीर्वचन पर फिल्म की पूरी टीम उत्साहित है।  उनकी ओर से फिल्म को सोशल मीडिया पर साझा किया जाना जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गौरतलब है कि रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। आगामी कार्ययोजना के तहत इस फिल्म को जिले के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में निशुल्क प्रदर्शित किए जाने के लिए संचालकों से समन्वय किया गया है। हाल ही में घरघोड़ा स्थित एके सिनेमा में फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में भी इस फिल्म का प्रदर्शन कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया जा रहा है।

इस शॉर्ट फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” का मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों के प्रति सचेत करना है, ताकि लोग समय रहते सतर्क रहकर ठगी का शिकार होने से बच सकें। फिल्म के माध्यम से दिया गया जागरूकता संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और लोग इसे समझकर अपने दैनिक जीवन में सतर्कता अपनाएं, यही इसका प्रमुख उद्देश्य है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक