featuredछत्तीसगढ़

जनगणना 2027: जांजगीर -चांपा में प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

जांजगीर-चांपा 13 अप्रैल। जनगणना 2027 की प्रक्रिया जिला जांजगीर-चांपा में प्रारंभ हो गई है। शासन के निर्देशानुसार आज से जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों और नगर पालिकाओं में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रथम चरण मकानों की सूची और आवास जनगणना का गहन प्रशिक्षण आयोजित की गई।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें डेटा की शुद्धता और गोपनीयता सर्वाेपरि है। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मकान सूचीकरण और जनगणना के लिए निर्धारित नए मापदंडों की जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों को मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से डेटा प्रविष्टि करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रगणक फील्ड में जाते समय प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट जानकारी दर्ज करें। डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर करने कहा गया। प्रत्येक आवासीय और गैर-आवासीय भवन की नंबरिंग और उसकी स्थिति (पक्का, कच्चा, खपरैल आदि) की सटीक पहचान करना। प्रत्येक वार्ड और गांव के लिए नजरी नक्शा तैयार करने की विधि सिखाई गई ताकि कोई भी क्षेत्र गणना से बाहर न रहे। कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताया गया कि नागरिक द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जानी है और इसे केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाए। साथ ही प्रगणकों को सेंसस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में डेटा सिंक करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अब नागरिक खुद कर सकेंगे अपनी गणना

जिले में शासन के निर्देशानुसार आगामी जनगणना कार्यों को सुगम और सटीक बनाने के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब जिले के नागरिकों को गणना कर्मियों के घर आने का इंतजार नहीं करना होगा; वे स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

क्या है स्व-गणना अभियान

नागरिक निर्धारित सरकारी पोर्टल ( https://se.census.gov.in/ ) पर लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी सुरक्षित तरीके से भर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य डेटा संकलन में पारदर्शिता लाना और समय की बचत करना है।

स्व-गणना के लाभ

स्व-गणना के माध्यम से परिवार का मुखिया स्वयं जानकारी भरता है, जिससे त्रुटि की संभावना कम हो जाती है। डेटा सीधे सरकारी सर्वर पर सुरक्षित रहता है। नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय (निर्धारित समयावधि के भीतर) जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। स्व-गणना न केवल एक नागरिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह भविष्य की सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का आधार भी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान