featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ’आई गोट कर्मयोगी’ पोर्टल में अनिवार्य रूप से ऑनबोर्डिंग कराने के दिए निर्देश

बालोद।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के कार्यक्षमता, जवाबदेही एवं नागरिक केन्द्रित सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ’आईगोट कर्मयोगी’ पोर्टल में अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आॅनबोर्डिंग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ’आईगोट कर्मयोगी’ पोर्टल में विभागवार आॅनबोर्डिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का शीघ्र ऑनबोर्डिंग कराने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक ’आईगोट कर्मयोगी’ पोर्टल में ऑनबोर्डिंग कराना अनिवार्य है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए उन्हें आईगोट कर्मयोगी पोर्टल में ऑनबोर्डिंग कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों के वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी इसकी जानकारी अंकित की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय सिंह कंवर से मौजूदा शिक्षा सत्र से दल्लीराजहरा में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रयास आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास के लिए चयनित भवन का समुचित रंगरोगन, साज-सज्जा तथा भवन में जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने विभागवार जीएसटी रिटर्न के कार्य की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला मुख्यालय बालोद में सड़क चैड़ीकरण एवं हाईमास्ट लाईट लगाने आदि कार्य के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुरसुनी में 23 अप्रैल को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जल संचय, जनभागीदारी अभियान 2.0 के कार्य के अंतर्गत जिले में निर्मित किए जा रहे जल संरचनाओं की जेएसजेबी पोर्टल में किए जा रहे एंट्री कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में चलाए जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के अंतर्गत रोपे गए पौधों की देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से जिले में बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे उपायों तथा इनकी समुचित प्रचार-प्रसार के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को अक्षय तृतीया के आगमन को देखते हुए आम जनता को बाल विवाह की दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान करने हेतु समुचित प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित