
कोरबा 14 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल ने एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में जिला सहित मंडल के पदाधिकारियों के उपस्थिति में मनाई गई।

इस अवसर कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा
सम्मुख दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया।


मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा आज राष्ट्र के लिए विशेष दिन है, हम सब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संकल्पों, विचारों पर चलें और राष्ट्र-निर्माण, समाज-निर्माण में अपना योगदान देते रहें । भाजपा के हर कार्यकर्ता भी उनके विचारों के अनुरूप महिलाओं व वंचित वर्गों के लिए महिला सशक्तिकरण, मेघावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी में सहयोग, स्मार्ट क्लासेस, प्रोजेक्ट धरा शक्ति के माध्यम से और भी अधिक महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहा है।

भाजपा मंडल दर्री अध्यक्ष मनोज लहरे ने कहा बाबा साहब का समता, न्याय और मानव अधिकारों के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर भाजपा दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवदीप नंदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर,ईश्वर प्रसाद साहू, सहित मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र राठौर ,घनश्याम भोई,धीरेंद्र से भेंट कर क्लब चुनाव सहित सभी क्षेत्र में यूनियन की जीत पर बधाई भी प्रेषित किया।

कार्यक्रम उपरांत दर्री मंडल के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय भेंट हुई तथा मोर्चा के गठन, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की गई।



