featuredकोरबाछत्तीसगढ़

बालको चिमनी हादसे में सच्चाई दबाने गवाहों को प्रभावित करने की बड़ी साजिश ? होटल में पुलिस की दबिश ….

कोरबा। बालको चिमनी हादसे के बाद अब मामला केवल एक औद्योगिक दुर्घटना तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सच्चाई को दबाने की कोशिशों तक पहुंच गया है। ताजा घटनाक्रम में गवाहों को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इस चर्चित मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह तक आरोपी की सीधी पहुंच बन गई थी और उसे “मैनेज” करने की कोशिश की जा रही थी, ताकि केस की दिशा बदली जा सके। जैसे ही इसकी जानकारी बालकोनगर पुलिस को मिली, तत्काल कार्रवाई करते हुए टी.पी. नगर स्थित होटल ग्रैंड गोविंदा में दबिश दी गई।

बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस जांच के दौरान होटल के कमरा नंबर 202 में मुख्य गवाह को आरोपी के संपर्क में पाया गया। यह स्थिति अपने आप में गंभीर है, क्योंकि जिस गवाह के बयान पर पूरे मामले की दिशा निर्भर करती है, वही आरोपी के साथ संपर्क में मिला।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से गवाह को संदेश भेजे जा रहे थे। इन संदेशों में प्रकरण से जुड़ी जानकारी साझा करने और बयान को प्रभावित करने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने मौके पर ही मोबाइल जब्त कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए और पंचनामा तैयार किया।

पुलिस ने होटल स्टाफ से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और संबंधित सभी साक्ष्य, फोटो व दस्तावेज प्रकरण में संलग्न कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं होती, तो मामले की दिशा प्रभावित हो सकती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा गवाह को प्रभावित करने के इस प्रयास में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और संपूर्ण तथ्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

स्पष्ट है कि अब यह मामला केवल हादसे का नहीं, बल्कि सच्चाई को दबाने की कोशिश और न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास का भी बन चुका है।

सोर्स…. डिजिटल मीडिया ….

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर एवं 10 हाईवा जब्त featured तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित डीजल को किया जब्त और ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर featured वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल, प्रबंधक देवेंद्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज featured सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार featured डिजिटल जनगणना- 2027 : पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक – कलेक्टर featured नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच featured जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ featured आयमूलक गतिविधियों से समूह की महिलाओं के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव- प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक सिंह featured पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन संस्कार एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन featured महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन featured सायबर थाना प्रभारी ने बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों की ली बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश featured पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित featured कोरबा की होनहार नृत्यांगना इशिता को मिला ‘कला गौरव रत्न’ सम्मान featured IG,DIG ने आई टी एम एस, साइबर सेल, पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 का किया निरीक्षण featured बालको चिमनी हादसे में सच्चाई दबाने गवाहों को प्रभावित करने की बड़ी साजिश ? होटल में पुलिस की दबिश ….