featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

कलेक्टर ने स्व गणना कर नागरिकों को महाभियान से जुड़ने का दिया संदेश

आपकी एक सही जानकारी तय करेगी जिले के विकास की दिशा—कलेक्टर श्री दुदावत

हर नागरिक दे सही जानकारी, तभी बनेगी बेहतर योजनाएं- कलेक्टर ने की अपील

कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ देश की प्रगति और भविष्य की सटीक रूपरेखा तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण ‘जनगणना 2027′ का जिले में औपचारिक शुभारंभ हो गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन स्व- गणना’ (Self-Enumeration) प्रक्रिया की शुरुआत की। उन्होंने इसे आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

डिजिटल जनगणना: 30 अप्रैल तक स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी

कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि आम नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया गया है, जिससे यह अधिक सरल, सुलभ और समयबद्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश और राज्य की योजनाओं का आधार होती है। इसके जरिए प्राप्त आंकड़े सरकार को यह समझने में मदद करते हैं कि किस क्षेत्र में किस प्रकार की सुविधाओं की आवश्यकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं की बेहतर योजना और क्रियान्वयन में जनगणना की अहम भूमिका होती है। सही और सटीक जानकारी मिलने से विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में आसानी होती है और संसाधनों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है।

1 मई से प्रगणक आएंगे आपके द्वार

कलेक्टर ने जानकारी दी कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। 30 मई तक चलने वाले इस चरण में आवासीय एवं गैर- आवासीय भवनों की स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

अपील

कलेक्टर श्री दुदावत ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे जनगणना के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में अपना सक्रिय सहयोग दें। ऑनलाइन स्व-गणना में भाग लें तथा प्रगणकों को घर-घर सर्वे के दौरान सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले के विकास की सटीक रूपरेखा तैयार की जा सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यादव, योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर एवं 10 हाईवा जब्त featured तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित डीजल को किया जब्त और ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर featured वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल, प्रबंधक देवेंद्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज featured सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार featured डिजिटल जनगणना- 2027 : पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक – कलेक्टर featured नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच featured जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ featured आयमूलक गतिविधियों से समूह की महिलाओं के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव- प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक सिंह featured पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन संस्कार एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन featured महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन featured सायबर थाना प्रभारी ने बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों की ली बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश featured पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित featured कोरबा की होनहार नृत्यांगना इशिता को मिला ‘कला गौरव रत्न’ सम्मान featured IG,DIG ने आई टी एम एस, साइबर सेल, पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 का किया निरीक्षण featured बालको चिमनी हादसे में सच्चाई दबाने गवाहों को प्रभावित करने की बड़ी साजिश ? होटल में पुलिस की दबिश ….