featuredकोरबाछत्तीसगढ़

डिजिटल जनगणना- 2027 : पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक – कलेक्टर

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि.एन.सी.डी.सी. विद्यालय पहुंचकर जनगणना प्रशिक्षण कार्य का किया सघन निरीक्षण

कोरबा 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनगणना कार्य में संलग्न समस्त प्रगणकों को निर्देशित करते हुये कहा है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः हमारा दायित्व है कि हम जनगणना से जुडे़ सभी कार्यो को पूरी तत्परता व निष्ठा के साथ संपादित करायें। उन्होने प्रगणकों से कहा कि जनगणना कार्य के संबंध में दिये जा रहे प्रशिक्षण को पूर्ण रूप से आत्मसात करें, कार्य की बारीकियों पर ध्यान दें, पूरी कार्यकुशलता व निष्ठा के साथ कार्य संपादित करते हुये त्रुटि रहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित करायें।

उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण 2027 के प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रगणकों को दिये। यहॉं उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के परिप्रेक्ष्य में नगरीय निकाय कोरबा क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को एन.सी.डी.सी. कोरबा में कार्य का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने विद्यालय में पहुंचकर दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्य का सघन निरीक्षण किया, इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले, जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव भी साथ में थे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनगणना कार्य के संबंध में दिये जा रहे प्रशिक्षण का सूक्ष्म रूप से अवलोकन किया तथा मास्टर टेªनर व प्रशिक्षणार्थी प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटि रहित जनगणना कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण

नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों व सुपरवाईजरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया गया, वहीं द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसी प्रकार तृतीय चरण में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तथा चतुर्थ चरण में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर जिला सहायक नोडल अधिकारी एम.एस.कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. उपाध्याय, निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी व उपायुक्त पवन वर्मा, जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, एन.के.नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर एवं 10 हाईवा जब्त featured तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित डीजल को किया जब्त और ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर featured वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल, प्रबंधक देवेंद्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज featured सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार featured डिजिटल जनगणना- 2027 : पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक – कलेक्टर featured नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच featured जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ featured आयमूलक गतिविधियों से समूह की महिलाओं के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव- प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक सिंह featured पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन संस्कार एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन featured महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन featured सायबर थाना प्रभारी ने बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों की ली बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश featured पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित featured कोरबा की होनहार नृत्यांगना इशिता को मिला ‘कला गौरव रत्न’ सम्मान featured IG,DIG ने आई टी एम एस, साइबर सेल, पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 का किया निरीक्षण featured बालको चिमनी हादसे में सच्चाई दबाने गवाहों को प्रभावित करने की बड़ी साजिश ? होटल में पुलिस की दबिश ….