featuredकोरबाछत्तीसगढ़

डिजिटल जनगणना-2027: प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया

आयुक्त ने स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त ने अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर भरा अपना स्व-गणना पत्रक, स्टेप-बाई-स्टेप की प्रगणकों के प्रशिक्षण ज्ञान की परख

कोरबा 17 अप्रैल 2026। आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी कोरबा नगरीय क्षेत्र  आशुतोष पाण्डेय ने डिजिटल जनगणना -2027 के जनगणना कार्य में संलग्न व प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रगणकों की आज उनके प्रशिक्षण ज्ञान व कार्य पारंगता की परख की तथा यह देखा की वे वास्तव में जनगणना कार्य हेतु पूरी तरह से प्रशिक्षित हो चुके हैं या नहीं, सुखद पहलू रहा कि सभी प्रगणक इस परीक्षा में खरे उतरे। आयुक्त श्री पाण्डेय ने यह व्यवहारिक परीक्षण अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर अपना स्व-गणना पत्रक भरकर किया तथा स्टेप-बाई-स्टेप प्रगणकों को बुलाकर उनके प्रशिक्षण ज्ञान की परख की।

यहॉं उल्लेखनीय है कि डिजिटल जनगणना- 2027 के जनगणना कार्य के परिप्रेक्ष्य में कोरबा जिला नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को एन.सी.डी.सी.कोरबा में कार्य का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय ने प्रशिक्षण केन्द्र में पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का सघन निरीक्षण किया, उन्होने कक्ष क्र. 01, 02, 03, 04 में चल रहे प्रशिक्षण कार्य को देखा तथा वहॉं पर स्थापित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने जनगणना कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणकों  की कार्य के प्रति पारंगता व प्रशिक्षण में प्राप्त उनके ज्ञान की व्यवहारिक परख की तथा यह देखा कि वे वास्तव में जनगणना कार्य हेतु पूर्ण रूप से पारंगत हो चुके हैं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर जाकर अपना स्व-गणना पत्रक भरा तथा स्व-गणना पत्रक भरने के दौरान स्टेप-बाई-स्टेप वहॉं उपस्थित प्रगणकों से संपर्क कर उनके प्रशिक्षण ज्ञान का परीक्षण किया, इस दौरान यह सुखद पहलू रहा कि जिन प्रगणकों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है, उन्हें जनगणना से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी प्राप्त हो चुकी है तथा वे अपने कार्य में पारंगत हो चुके हैं।

पूर्ण तत्परता के साथ निभायें दायित्व

इस मौके पर आयुक्त एवं मुख्य जन गणना अधिकारी कोरबा नगरीय क्षेत्र आशुतोष पाण्डेय ने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि प्रगणक पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ कार्य संपादित करते हुये त्रुटिरहित जनगणना का कार्य पूरा करें। उन्होने प्रगणकों से कहा कि कार्य के दौरान वे अपने रिपोर्टिंग आफिसर के संपर्क में रहे तथा जहॉं कहीं भी जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है, वे तत्काल मार्गदर्शन प्राप्त करें ताकि राष्ट्रीय महत्व के इस महत्वपूर्ण कार्य को बिना किसी त्रुटि के पूरा किया जा सके।

इन 33 बिन्दुओं पर होगी डिजिटल जनगणना

डिजिटल जनगणना हेतु 33 बिन्दु निर्धारित किये गये हैं, जिन पर जानकारी संग्रहित कर सेन्सेस पोर्टल में दर्ज किया जायेगा, निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार भवन नम्बर, मकान नम्बर, मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान दीवार में प्रयुक्त सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दम्पतियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता, लाईट का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोई घर, एलपीजी पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिये मुर्ख्य इंंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लेपटाप कम्प्युटर, टेलीफोन मोेबाईल फोन स्मार्ट फोन, साईकिल/स्क्रूटर/मोटरसाईकिल/मोपेड, कार/जीप /वैन आदि शामिल हैं।

24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण

नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों व सुपरवाईजरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया गया, वहीं द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया गया, इसी प्रकार तृतीय चरण में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तथा चतुर्थ चरण में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त पवन वर्मा, जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, एन.के.नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मनीष दुबे, आदि उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित