featuredछत्तीसगढ़

रतनपुर पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रतनपुर पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी का भंडाफोड़ किया। सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा कार (क्रमांक CG 04QD 7255) में कटघोरा की ओर से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश की तरफ भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है।

उच्च अधिकारियों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  मधुलिका सिंह, CSP सिविल लाइन निमितेश परिहार एवं SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे, नवापारा चौक भेड़ीमुंडा के पास घेराबंदी की।

जांच के दौरान संदिग्ध अर्टिगा वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 22 लाख है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन (कीमत ₹8 लाख) को भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत ₹1 करोड़ 30 लाख 50 हजार आंकी गई है।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

अमित कुमार केवट (उम्र 33 वर्ष), पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट, निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)

आरोपी के विरुद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी रतनपुर (प्रशिक्षु IPS) अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित अन्य पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button