featuredकोरबाछत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि 19 एवं 21 अप्रैल

कोरबा 18 अप्रैल 2026/जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, तथा संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 छात्रवृत्ति हेतु संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लाक कर सहाय आयुक्त आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 और शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा सेंक्शन आर्डर लाक करने की तिथि 21 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मंत्री  श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने कोरबा रायफल शूटिंग रेंज का किया शुभारंभ featured एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 128 लोगों को चेहरे पर लौटाई मुस्कान featured छत्तीसगढ़ में लू का असर तेज,आगे और बढ़ेगी गर्मी- विशेषज्ञों की चेतावनी और संतुलित खानपान की सलाह  featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली featured कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश