featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व.  जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि

जनसेवा को समर्पित उनके जीवन को किया नमन


ग्राम कोमड़ो में उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना


जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय  जगेश्वर राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कोमड़ो स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वर्गीय जगेश्वर राम भगत का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया।

इस दौरान इस दौरान उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल रामप्रताप सिंह, विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर  दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  लाल उमेंद सिंह सहित आमजन मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली featured कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश featured प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व.  जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि featured एसएसपी ने ली क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश