featuredकोरबाछत्तीसगढ़

फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी के कब्जे से लगभग ₹18,000/- का चोरी गया मशरूका बरामद

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत परसाभाठा चौक स्थित लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में रात्रि के समय छत की शीट तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद कर जप्त की गई है।

आरोपी का विवरण

01. मुकेश कुमार महिलांगे उर्फ मेडी पिता – स्व. कवल प्रसाद महिलांगे उम्र – 27 वर्ष पता– परसाभाठा, कांजी हाउस के नीचे, थाना बालको नगर, जिला कोरबा (छ.ग.)

अपराध का विवरण

अपराध क्रमांक– 190/2026
धारा – 331(4), 305 BNS

प्रकरण का विवरण

प्रार्थी राजेश कुमार कश्यप द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना बालको नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि से 01.04.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उनकी लक्ष्मी फर्नीचर दुकान की छत में लगी शीट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया एवं दुकान से विभिन्न उपकरण चोरी कर लिए गए।
चोरी गए सामान में 03 रमदा मशीन, 01 बड़ा ड्रिल मशीन, 02 छोटे ड्रिल मशीन, 02 कटर मशीन, 01 ग्राइंडिंग मशीन, 02 हथौड़ी एवं 02 पेचकस शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 18,000/- रुपये है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका की पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही मुकेश कुमार महिलांगे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद कर जप्त किया गया।

कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घर एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली featured कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश featured प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व.  जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि featured एसएसपी ने ली क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश