featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई

कोरबा। जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 17.04.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई, जो शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन के पश्चात वाहन चला रहे थे, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस नीति

कोरबा पुलिस द्वारा नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या छूट नहीं दी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

लाइसेंस निलंबन हेतु कार्यवाही
धारा 185 के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन हेतु प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रेषित किए जाएंगे, ताकि नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे की अवस्था में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं चालक एवं अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया।

पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली featured कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश featured प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व.  जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि featured एसएसपी ने ली क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश