featuredछत्तीसगढ़

10 वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कलेक्टर श्री महोबे ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल 2026/कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री महोबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। 10वीं के बाद अपने लक्ष्य के अनुरूप विषय निर्धारण कर आगे बढ़े और सफलता प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रा सोनल साहू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया। वहीं शिवम सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी उपलब्धि साझा करते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही बेहतर परिणाम संभव है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। जिसमे छात्र तनु थवाइत, आकांक्षा साहू , आर्यन साहू, अर्पिता तिवारी, साक्षी सोनी, अनन्या तंबोली, गरिमा महंत, शिवम सिंह, नितिन राठौर, आयुषी साहू , सौम्या धिरही, चंचल मानिकपुरी एवं काव्या डडसेना शामिल हैं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, प्राचार्य  के के चंद्रा, शिक्षक जे आर खूंटे, ए आर पात्रा, सुबीर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रवीण यादव, रंजीत सिंह,पी के  पटेल, बी घोष,राज कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन featured राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू- अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित featured जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं featured लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार featured 10 वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान featured कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच हेतु 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य featured भव्य आयोजन के साथ नव निर्मित अग्रसेन भवन का लोकार्पण, समाज में खुशी की लहर