featuredछत्तीसगढ़

ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद

तमनार पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की दी विस्तृत जानकारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश : “जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना तमनार क्षेत्र के ग्राम आमगांव में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस जनचौपाल में पुलिस द्वारा अपराध और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल और विस्तृत तरीके से समझाते हुए ग्रामीणों को अपराधों के प्रति सजग और जागरूक किया गया।

नचौपाल में थाना प्रभारी ने विशेष रूप से महिला सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिगों और महिलाओं से संबंधित अपराध जैसे छेड़खानी, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और अपहरण जैसे मामलों में वर्तमान कानून के तहत कठोर सजा और त्वरित कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे किसी के बहकावे में न आएं। साथ ही “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 9429270533 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी महिला पीड़ित को तत्काल पुलिस सहायता और परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम 9479193299 सहित थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर भी साझा किए गए।

साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को विशेष रूप से सचेत किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल या सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें और किसी भी अनजान लिंक या लालच भरे ऑफर से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट के दोपहिया चलाना और शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान बीट आरक्षक का परिचय कराते हुए उनका संपर्क नंबर भी ग्रामीणों के साथ साझा किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जा सके। थाना प्रभारी ने नशे के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस और तमनार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की और कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस जनचौपाल में तमनार थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का जागरूकता संदेश

जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव होते हैं। रायगढ़ पुलिस हर क्षेत्र में जनसंवाद और जागरूकता के माध्यम से अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, आपकी सजगता ही अपराध पर सबसे बड़ी रोक है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक