featuredकोरबाछत्तीसगढ़

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण

कोरबा, 21 अप्रैल 2026/ जिले में एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को आज भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ कार्य करते हुए श्री गुरभेले ने एक प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में शासकीय कार्यप्रणाली को गहराई से समझा और सीखा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने से भविष्य में प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उन्हें सहजता होगी। कोरबा जैसे जिले में कार्य करना और यहां की व्यवस्थाओं को समझना उनके आगामी प्रशासनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। कलेक्टर ने इस अवसर पर उन्हें सिविल सेवा दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।
प्रशिक्षु आईएएस  क्षितिज गुरभेले ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि उनके लिए अत्यंत शिक्षाप्रद रही। उन्होंने बताया कि आईएएस बनने से पहले उनकी सोच एक सामान्य नागरिक की तरह थी, लेकिन प्रशासन का हिस्सा बनने के बाद उनकी दृष्टि और समझ में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि किसी पद पर आने के साथ नई जिम्मेदारियां और दायित्व भी जुड़ते हैं, जिनका निर्वहन गंभीरता से करना होता है। राजस्व सहित विभिन्न विभागों में कार्य करते हुए और बैठकों में सहभागिता के माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण केवल एक अवधि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कलेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन को अपने भविष्य के कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग एवं एसडीएम कटघोरा  तन्मय खन्ना ने  गुरभेले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें गंभीर, शांत और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री गुरभेले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित