featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन एवं संबंधित विभाग की बैठक

फसल विविधीकरण, आगामी वर्ष की रणनीति एवं कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा

जांजगीर चांपा, 22 अप्रैल / कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य सहित संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए आगामी खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने  के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सहकारी समितियों में यूरिया एवं डीएपी का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने खाद एवं बीज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को नियमित जांच कर अमानक सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने एवं कार्रवाई करने के लिए कहा गया। उन्होंने किसानों को कम पानी वाली फसलों और अधिक लाभदायक फसल विविधीकरण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने कहा कि खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं नकली खाद बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने फॉर्मर आईडी बनाने, एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने एवं किसानों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़कर सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कराई जाएं, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए फल, सब्जी एवं बागवानी फसलों के रकबे में वृद्धि करने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, पॉलीहाउस एवं शेडनेट जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों को उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग की समीक्षा करते हुए पशुधन संवर्धन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि पशुधन विकास को गति मिल सके। कलेक्टर ने सड़कों पर आवारा मवेशियों को हटाने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों से मवेशियों को हटाएं एवं सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए। कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मछली उत्पादन बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने कहा। उन्होंने तालाबों के अधिकतम उपयोग, मत्स्य बीज की समय पर उपलब्धता और वैज्ञानिक तरीके से पालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में मछली पालकों  को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा आजीविका संवर्धन पर विशेष ध्यान देने  कहा। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय