featuredछत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को

जगदलपुर, 01 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए में सफल होने के लिए गहन प्रशिक्षण देना है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस सत्र की प्रवेश परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच ओएमआर शीट भरने का समय दिया जाएगा, जिसके पश्चात प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा संपन्न होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 1 मई से परीक्षा के दिन 10 मई की सुबह 9.30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित जिले के आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त