featuredकोरबाछत्तीसगढ़

प्रभारी सचिव ने पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरी कला का किया औचक निरीक्षण

शैक्षणिक गुणवत्ता, आवासीय व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा, 05 मई 2026/प्रभारी सचिव रोहित यादव ने आज विकासखंड कटघोरा अंतर्गत छुरी कला स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की प्रगति तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, पढ़ाई के वातावरण एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा करते हुए उनके अनुभव, शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना।
प्रभारी सचिव ने विद्यालय के केमिस्ट्री लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध उपकरणों एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी किस प्रकार प्रयोगशाला का उपयोग कर रहे हैं। इसके पश्चात उन्होंने कक्षाओं एवं स्मार्ट क्लासरूम का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में आवश्यक वाइटवॉश, मरम्मत एवं सुधार कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि आगामी सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके।
प्रभारी सचिव ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर प्रश्नपत्रों, परीक्षा पद्धति, पाठ्यक्रम एवं भाषा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्टाफ रूम में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से चर्चा करते हुए उन्हें प्रदान की जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं तथा उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस विद्यालय को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया गया है और इसमें और सुधार की संभावनाओं को चिन्हित कर उन्हें पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संपूर्ण जिम्मेदारी संस्था की होती है, इसलिए लंबी छुट्टियों का उनके अध्ययन पर प्रभाव पड़ता है। इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय के ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों एवं आर्टवर्क की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के टाइम-टेबल का अवलोकन कर उनकी दैनिक दिनचर्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य असद अहमद ने बताया कि विद्यार्थियों को मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है तथा सप्ताह में एक बार नियमित रूप से जांच भी की जाती है।
प्रभारी सचिव ने छात्रावास (हॉस्टल) की व्यवस्थाओं एवं शिक्षकों के आवास से संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान लाइब्रेरी कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि लाइब्रेरी 24 घंटे संचालित रहती है, जिससे विद्यार्थी पुस्तकों एवं अन्य अध्ययन सामग्री के साथ निरंतर अध्ययन कर सकते हैं।
प्रभारी सचिव डॉ .यादव ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेस में उपलब्ध भोजन एवं पेयजल सुविधाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने भोजन ग्रहण करने आई छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया एवं परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास मद से विभिन्न शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं संसाधन उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र कुमार पटेल, ओंकार यादव, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, एसडीएम पाली रोहित कुमार,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय