featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर रोहित व्यास ने किया जनगणना कार्यों का जमीनी निरीक्षण

सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करने को कहा

जशपुरनगर, 06 मई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में जनगणना के कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक श्री टिकेश्वर साय पैंकरा से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रगणक ने बताया कि वे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र कर उसे HLO (House Listing Operation) ऐप में दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रगणक को निर्देशित किया कि सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करें, क्योंकि यह डेटा शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लू से बचाव हेतु कलेक्टर ने प्रगणक को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य सुचारू रूप से और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। जनगणना के प्रथम चरण 01 मई से प्रारंभ हो चुका है, इसमें मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें क्रमांकित कर रहे हैं। साथ ही मकान का प्रकार कच्चा या पक्का, निवासियों की संख्या तथा घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी डिजिटल माध्यम से संकलित की जा रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान