featuredछत्तीसगढ़

जनगणना 2027: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समय पूर्व मकान सूचीकरण का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणकोें को किया सम्मानित

जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य को समयपूर्व करने पर कलेक्टर ने जिले के 50 प्रगणकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं


बालोद, 08 मई 2026।जनगणना 2027 के राष्ट्रीय अभियान अंतर्गत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 50 प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण के महत्वपूर्ण कार्य को समय-सीमा से पूर्व और शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ पूर्ण किया गया है। जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य को समयपूर्व शतप्रतिशत पूरा करने पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी प्रगणकों को संयुक्त जिला कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने प्रगणकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समय से पहले लक्ष्य प्राप्त करना आपकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता और टीम भावना का परिचायक है। आप सभी ने जमीनी स्तर पर जिस बारीकी से काम किया है, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अजय किशोर लकरा, सहायक जिला जनगणना अधिकारी प्राची ठाकुर, राज्य जनगणना नोडल अधिकारी यशवर्धन सिन्हा, जनगणना शाखा प्रभारी देवेन्द्र साहू आदि मौजूद थे।
जनगणना 2027 अंतर्गत सम्मानित होने वाले प्रगणकों में डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम दानीटोला के प्रगणक  टिकेश कुमार, ककरेल के प्रगणक हलधर प्रसाद साहू, देवपाण्डुम के प्रगणक लालमनी साहू, रजही के प्रगणक  ओमप्रकाश सोयाम, जमरूवा के प्रगणक सीमा डामले, ठेमाबुजुर्ग के प्रगणक गजेन्द्र कुमार रावटे, पेटेचुआ और रजोलीडीह के प्रगणक धनीराम बारले शामिल हैं। इसी प्रकार दल्लीराजहरा के प्रगणक प्रेमलता कुलदीप, उत्तरा कोरेसी, राहुल कुमार बेलचंदन और उषा उर्वाशा शामिल हैं। चिखलकसा के प्रगणक प्राची, धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर, विजयलक्ष्मी सोनी, हेमंत गुप्ता, खुश्बू साहू और जेएस ठाकुर शामिल हैं। डौण्डीलोहारा के ग्राम दुर्गीटोला के प्रगणक योगेन्द्र कुमार चुरेन्द्र, अर्जुन्दा तहसील के प्रगणक  राजेश कुमार सेवता, श्री लक्ष्मण कुमार साहू,  तोरण लाल देवांगन, बालोद तहसील अंतर्गत प्रगणक मनीष कुमार देशमुख, रविकुमार साहू, भीखू राम निषाद, विजेन्द्र पिल्ले और संतोष कुमार विश्वकर्मा, गुण्डरदेही तहसील के ग्राम खुटेरी रंग के प्रगणक सोनल साहू, गुण्डरदेही की प्रगणक नेहा गुप्ता, गुरूर तहसील के ग्राम रूपुटोला के प्रगणक  कमलकांत रत्न, पलारी के प्रगणक तामेश्वर लाल साहू, लाकेश्वरी साहू, मुकेश कुमार साहू,राधिका साहू, और अभिनव जंघेल शामिल हैं। सम्मानित होने वाले प्रगणकों ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन के सहयोग और निरंतर मिल रहे मार्गदर्शन को दिया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी ऊर्जा के साथ आगामी मुख्य जनगणना कार्य में जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह मकान सूचीकरण का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है, उसी तरह जिले के अन्य लक्ष्य भी समय पर हासिल किए जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय