featuredछत्तीसगढ़

ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी, फलदार पौधों का वितरण और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

शिविर में 1077 आवेदन हुए प्राप्त, 163 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

जशपुरनगर 12 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत महुआ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए। शिविर में लोगों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 1077 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 163 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया, जिसमें आम, लीची, नाशपाती एवं अमरूद के पौधे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदान किए गए। अधिकारियों ने किसानों को फलदार पौधों के महत्व तथा बाड़ी विकास के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे भविष्य में उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और लोगों ने इसे जनहित की प्रभावी पहल बताया।

शिविर के दौरान आधार कार्ड निर्माण एवं जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर ही अपने आवश्यक दस्तावेज बनवाए। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और शासन की सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकीं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई। जनपद सीईओ ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय