
जगदलपुर, 12 मई 2026/ कलेक्टर आकाश छिाकारा के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 03 परिवारों हेतु चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील बस्तर अंतर्गत ग्राम भोंड निवासी सुशांत मौर्य की सर्पदंश से हुई मृत्यु के पश्चात उनके पिता फूलचंद मौर्य तथा ग्राम झारतरई निवासी सिद्धार्थ कश्यप की गाज गिरने से मृत्यु होने के कारण पिता हाड़ीराम कश्यप को चार-चार लाख रुपए और ग्राम भोंड निवासी रूकनी कश्यप की सर्पदंश से हुई मृत्यु के पश्चात पुत्र अस्तुराम कश्यप एवं पुत्र रनूराम कश्यप को सयुंक्त रूप से चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाने के निर्देश तहसीलदार बस्तर को दिए गए हैं।



