featuredछत्तीसगढ़

बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर जीवर्धन चौहान, नालों का किया निरीक्षण

जलभराव की समस्या रोकने निगम अमला को दिए आवश्यक निर्देश

रायगढ़। आगामी बरसात को देखते हुए शहर में जलभराव एवं नालों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में महापौर जीवर्धन चौहान ने आज सुबह-सुबह एम.आई.सी. सदस्यों एवं नगर निगम कर्मचारियों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख नालों एवं जलनिकासी स्थलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने भोग्ता पुलिया, पैठू डबरी सहित अन्य प्रमुख नालों की स्थिति का जायजा लिया तथा संभावित जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नालों की नियमित सफाई, अवरोध हटाने तथा पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले नगर निगम द्वारा लगातार नालों एवं जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि आमजन को जलभराव, गंदगी एवं आवागमन की समस्याओं से राहत मिले। उन्होंने कहा कि निगम की टीम लगातार फील्ड में कार्य कर रही है और जहां भी समस्या की संभावना दिखाई दे रही है, वहां पहले से आवश्यक तैयारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी उद्देश्य से नगर निगम की टीम लगातार मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है।निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी. सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, भाजपा कार्यालय मंत्री दिबेश सोलंकी, एवं नगर-निगम स्वच्छता अधिकारी रमेश तांति उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय