featuredछत्तीसगढ़

नगर पालिका जांजगीर- नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए नागरिक, विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

शिविर में हितग्राही मूलक सामग्रियों का किया गया वितरण

जांजगीर-चांपा 13 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में एवं जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत परसाही (नाला) के पू.मा.शाला परसाही में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से योजनाओं से लाभांवित किया गया। साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा नागरिकों मांग एवं समस्याएं से संबंधित आवेदन भी लिए गये। ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में आयोजित शिविर में कुल 561 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 540 मांग एवं 21 शिकायत से संबंधित है।
शिविर में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

14 मई को नगर पालिका अकलतरा एवं ग्राम पंचायत में तनौद लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार अंतर्गत 14 मई को नगर पालिका अकलतरा के कुंवर भुवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक वि वार्ड 12 एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद के हाई स्कूल तनौद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका अकलतरा के शिविर में वार्ड 11 से 20 कुल 10 वार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद में कुल 20 ग्राम पंचायत तनौद, ससहा, खरखोद, मुड़पार चु., चुरतेला, मेंकरी, भुईगांव, कमरीद, खरगहनी, खोरसी, देवरी, पंड़रिया, खोखरी, कोडाभाट, रसौटा, सिर्री, हिर्री, धनगांव, डोंगाकोहरौद, भिलौनी ग्राम पंचायत शामिल होंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान