featuredकोरबाछत्तीसगढ़

विष्णु सरकार का बड़ा निर्णय, आवासीय पट्टा के लिए प्रारंभ होगा सर्वे, राज्य शासन से कलेक्टरों को जारी हुई निर्देश

15 अगस्त 2026 तक सर्वे रिपोर्ट देनी होगी शासन को


कोरबा जिले के सभी नगरीय निकायों में जल्द प्रारंभ होगा सर्वे

रायपुर,कोरबा। विष्णु देव सरकार ने आवासीय पट्टे के लिए प्रक्रिया अब प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर जल्द सर्वे प्रारंभ करने कहा है, 15 अगस्त तक सर्वे रिपोर्ट शासन को जमा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा अधिकार प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन द्वारा सभी कलेक्टरों को “छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्र के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023” के अंतर्गत सर्वे कार्यवाही कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सभी नगरीय निकायों में राजस्व एवं नगरीय प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर 15 अगस्त 2026 तक संचालक भू-अभिलेख, नवा रायपुर को भेजी जाएगी।
शासन ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के दौरान जल प्रदूषण निवारण अधिनियम 1974, वन संरक्षण अधिनियम 1980 तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
यह पहल नगरीय क्षेत्रों में वर्षों से निवासरत आवासहीन परिवारों को वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कोरबा नगर निगम सहित सभी निकायों में जल्द प्रारंभ होगा सर्वे : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
इस संबंध में उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राजस्व एवं नगर निकाय की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे जल्दी प्रारंभ किया जाएगा। कोरबा जिले के कोरबा नगर पालिक निगम, बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद, दीपका नगर पालिका परिषद, कटघोरा नगर पालिका परिषद,छुरी नगर पंचायत, पाली नगर पंचायत में आवासीय पट्टे के लिए प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त