featuredछत्तीसगढ़

चिंगपाल में सुशासन तिहार के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

जगदलपुर, 14 मई 2026/ बस्तर जिले के जनपद पंचायत दरभा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगपाल के बाजार चौक पर गुरुवार को सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसने शासन और जनता के बीच संवाद के साथ विकास कार्यों के लिए सेतु का मार्ग प्रशस्त किया। क्लस्टर स्तरीय इस आयोजन में न केवल चिंगपाल बल्कि लेंड्रा, नेगानार, कामानार, तिरथगढ़, कोटमसर और ककनार जैसी 14 समीपवर्ती ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

सुबह से ही बाजार चौक पर उत्साह का माहौल रहा, जहाँ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष  मानदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य  सम्पती नाग और जनपद उपाध्यक्ष  हरी प्रसाद कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

शिविर की विशेषता यह रही कि यहाँ ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया, एक ओर जहाँ राजस्व विभाग द्वारा भूमि पट्टों का वितरण किया गया, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। शिविर के दौरान राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और श्रम पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनाने और उनमें सुधार करने का कार्य भी त्वरित गति से किया गया, जो ग्रामीणों के लिए काफी सहूलियत भरा साबित हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से न केवल आवेदन स्वीकार किए, बल्कि कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। उद्यान विभाग द्वारा ग्रामीणों को उन्नत किस्म के पौधों और बीज मिनीकिट का वितरण किया गया, तो वहीं मत्स्य विभाग ने कीट वितरण कर मछुआरों को प्रोत्साहित किया। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो पूरे आयोजन का आकर्षण केंद्र रहा। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन और एसडीएम तोकापाल शंकर लाल सिन्हा ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीरेंद्र बहादुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त