
कोरबा। दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग जेलगांव चौक के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान वाहन में सवार डॉ विवेक रंजन महतो सहित साथियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कोरबा दर्री से कटघोरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाद में दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































