featuredछत्तीसगढ़

ग्राम करही गोलीकांड: एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पहुंचे SP विजय कुमार पाण्डेय

आरोपियों की तलाश में “ऑपरेशन हंट” शुरू

जांजगीर-चांपा, 17 मई 2026। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 6 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट से सीधे ग्राम करही पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

SP श्री पाण्डेय ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने बिर्रा थाना प्रभारी और साइबर टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

मामले की जांच को तेज करते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया है। संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक एवं बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू भी मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured पीएम मोदी की अपील पर कोरबा जिला प्रशासन की सराहनीय पहल,हो रही प्रशंसा featured PM मोदी की अपील बेअसर, राज्य सरकार के काफिला में चल रहें दर्जनों गाड़ियां,नेतागण खड़ी गाड़ी में AC चलाकर फूंक रहें हजारों लीटर ईंधन featured ग्राम करही गोलीकांड: एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पहुंचे SP विजय कुमार पाण्डेय featured जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार बना समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम : CM साय featured केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का वन मंत्री, सांसद और विधायक ने लिया जायजा featured बस्तर में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त featured NSUI ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की,कई छात्रों को मिला पदभार featured सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम featured मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे हितग्राही धरम सिंह के घर, नवनिर्मित्त आवास में कराया गृह प्रवेश featured मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान featured लेमरू में लखपति दीदी के ठेले पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लिया गुपचुप का स्वाद featured प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति की निगम आयुक्त ने की समीक्षा featured जशपुर में बाल मजदूरी पर सख्त कार्रवाई: लोदाम से बच्चों का रेस्क्यू featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान