featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा को मिली हाईटेक सुरक्षा कवच

“नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के तहत जिले को मिले 22 अत्याधुनिक वाहन, आपातकालीन सहायता होगी और तेज

कोरबा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 33 जिलों के लिए “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा का शुभारंभ करते हुए 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसी क्रम में कोरबा जिले को 22 आधुनिक Dial-112 वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनका शुभारंभ आज किया गया। इन वाहनों को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित हर आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे वाहन

नई पीढ़ी के इन Dial-112 वाहनों में स्मार्टफोन, GPS सिस्टम, वायरलेस रेडियो, PTZ कैमरा, डैश कैम, मोबाइल NVR तथा सोलर बैकअप जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और तेज संचार व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

Dial-112 सेवा अब केवल कॉल तक सीमित नहीं रहेगी। नागरिक वॉयस कॉल, SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, WhatsApp, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

24×7 जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर

कोरबा जिले के लिए इन संसाधनों से सुसज्जित वाहनों को प्राप्त करने हेतु जिले के 24 अधिकारी एवं कर्मचारी रायपुर में उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने कहा कि Dial-112 केवल एक सेवा नहीं बल्कि आम जनता के लिए “लाइफलाइन” और सुरक्षा का भरोसा है।

इन वाहनों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए समर्पित रहेंगे।

प्रमुख विशेषताएं

कोरबा जिले को मिले 22 आधुनिक Dial-112 वाहन

पूरे प्रदेश के 33 जिलों में सेवा का विस्तार

24×7 आपातकालीन सहायता सुविधा

GPS, PTZ कैमरा, डैश कैम एवं लाइव मॉनिटरिंग से लैस वाहन

महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को मिलेगा और मजबूती

त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर पुलिस सहायता सुनिश्चित

सुरक्षित और सशक्त छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम

कोरबा पुलिस एवं जिला प्रशासन ने राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की हर घड़ी में आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा को सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button