
कोरबा, 23 मई 2026। जिले में अवैध खनन और गौण खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 जेसीबी मशीनों और 16 ट्रैक्टरों को जप्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में विशेष जांच अभियान के तहत की गई।



खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों को पकड़ा गया।


जानकारी के अनुसार डौका गुड़ा से 1 ट्रैक्टर, विजयपुर से 2 ट्रैक्टर, सुतर्रा से 1 ट्रैक्टर तथा आमाखोखरा से ईंट से भरा 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया। वहीं ग्राम बिंझरा में मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 2 जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। पौड़ी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर और डुमरकछार से मिट्टी के अवैध उत्खनन में लगे 2 ट्रैक्टर एवं 1 जेसीबी को भी विभाग ने कार्रवाई के दौरान जप्त किया।

खनिज विभाग ने सभी जप्त वाहनों को नियमानुसार विभिन्न पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा है। पूरी कार्रवाई उड़नदस्ता दल प्रभारी खनि निरीक्षक मदन साहू और सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































