
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सर्वमंगला पुल सड़क डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर संजूदेवी राजपूत ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


नगर निगम कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद से लगभग 82 लाख रुपये की लागत से सर्वमंगला पुल सड़क एवं एप्रोच सड़क के डामरीकरण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य कराया जाएगा। लंबे समय से खराब सड़क और उड़ती धूल से परेशान लोगों को इस कार्य से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और ईरान-इजराइल युद्ध के कारण डामर की कमी उत्पन्न हुई है, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन सामग्री की कमी के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विशेष प्रयासों के बाद निर्माण एजेंसी से समन्वय स्थापित कर सर्वमंगला पुल सड़क का कार्य शुरू कराया गया है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होगा और लोगों को धूल से राहत मिलेगी। मंत्री श्री देवांगन ने यह भी कहा कि कोरबा की अन्य सड़कों के डामरीकरण कार्य जल्द शुरू हों, इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इस दिशा में कलेक्टर कुणाल दुदावत और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद चन्द्रलोक सिंह, ईश्वर पटेल, रामाधर पटेल, माधव जायसवाल, पूर्व पार्षद दीपा राठौर, मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































