
जांजगीर-चांपा। ग्राम करही गोलीकांड के सॉल्व होने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के कई थाना एवं चौकी प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।देखें आदेश कॉपी

जारी आदेश के अनुसार थाना प्रभारी शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह, अजाक थाना, चौकी नैला, चौकी पंतोरा तथा पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में निरीक्षक स्तर के 4 अधिकारी, उपनिरीक्षक स्तर के 5 अधिकारी तथा 2 सहायक उप निरीक्षक अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण में कसावट लाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे तबादलों से पुलिस कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आती है और जवाबदेही भी बढ़ती है।
ग्राम करही गोलीकांड के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही थी। इसी क्रम में यह व्यापक फेरबदल किया गया है, जिसे पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































