featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सालिहाभांठा के दो सगे भाइयों ने बढ़ाया जिले का मान, एक बने उपनिरीक्षक तो दूसरे का CAF में चयन

कोरबा। जिले के ग्राम सालिहाभांठा के दो सगे भाइयों ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम निवासी सुनील प्रजापति का उपनिरीक्षक पद पर चयन तथा उनके छोटे भाई मोती प्रजापति का छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दोनों चयनित युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन ने दोनों भाइयों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पार्षद किशन केंवट, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, महिला मोर्चा मंडल मंत्री कीर्ति पटेल, बूथ प्रभारी एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमाला पहनाकर चयनित युवाओं का अभिनंदन किया।

इस दौरान सुरेन्द्र प्रजापति, बृंदा प्रजापति, मयाराम यादव, चंद्रपाल कंवर, ग्राम सुमेधा कोटवार कृष्णा दास तथा आइसेक्ट कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एनटीपीसी के संचालक सुकदेव प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी दोनों भाइयों को बधाई दी।

चयनित युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद को दिया। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि दोनों भाइयों की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और इससे अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button