
कोरबा। शासकीय विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सी.एस.ई.बी.,कोरबा पश्चिम में प्राचार्य पद पर लगभग 40 वर्षों की उत्कृष्ट एवं गौरवशाली सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुईं शिव हनुमान मंदिर समिति की उपाध्यक्ष एवं संरक्षक भुवनेश्वर दुग्गल की धर्मपत्नी गीता शर्मा का उनके निवास साडा कॉलोनी, जमनीपाली में आत्मीयता के साथ सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के अनुज कौशल देवांगन उनके निवास पहुंचे और शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने श्रीमती शर्मा के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए लंबे और उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
कौशल देवांगन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चार दशक तक समर्पण और निष्ठा के साथ सेवाएं देना समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्राचार्या गीता शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह के दौरान आशीष अग्रवाल, अंजय अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती शर्मा के योगदान को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































