featuredछत्तीसगढ़

42 साल की बेदाग सेवा के बाद एएसआई देव प्रसाद चौहान सेवानिवृत्त, रायगढ़ पुलिस ने सम्मान के साथ दी विदाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले : कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों की सेवाएं सदैव समाज और विभाग को प्रेरित करती रहेंगी

रायगढ़, 31 मई 2026 रायगढ़ पुलिस परिवार ने रविवार को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) देव प्रसाद चौहान को 42 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं अनुकरणीय सेवा के बाद भावभीनी विदाई दी गई । अधिवर्षि की आयु 62 वर्ष पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए श्री चौहान का पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में सम्मान किया गया।

मार्च 1984 में आरक्षक पद से पुलिस सेवा में शामिल हुए देव प्रसाद चौहान ने अपने लंबे कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण थानों में सेवाएं दीं। उन्होंने जशपुर क्षेत्र के कुनकुरी और बगीचा थाना सहित सारंगढ़, कोसीर, धरमजयगढ़, कोतवाली रायगढ़, तमनार, पूंजीपथरा, जूटमिल, कोतरारोड और लैलूंगा थानों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे थाना लैलूंगा में पदस्थ थे।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा तथा उन्नति ठाकुर ने श्री चौहान को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद रहे।

समारोह में अपने लंबे सेवा काल की यादों को साझा करते हुए देव प्रसाद चौहान भावुक हो गए। उन्होंने पुलिस विभाग में बिताए गए वर्षों को अपने जीवन की अमूल्य पूंजी बताया।

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। उन्होंने श्री चौहान की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।

एसएसपी ने उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने और जीवन के नए अध्याय का आनंद लेने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर रायगढ़ पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

मूल रूप से ग्राम बंजारी, चौकी अडभार, जिला सक्ती निवासी देव प्रसाद चौहान के परिवार में उनकी धर्मपत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button