featuredकोरबाछत्तीसगढ़

SDM कटघोरा के कार्यशैली पर सवाल,न्याय पाने कलेक्टर से लगाई गुहार,आंदोलन की भी चेतावनी

कोरबा कटघोरा के बांकीमोंगरा मुख्य चौक स्थित पांच दुकानों के संचालकों ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी दुकानों को सीलमुक्त कर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है कि SDM कटघोरा न्यायालय द्वारा शिकायत खारिज किए जाने के बाद भी उनकी दुकानें अब तक नहीं खोली गई हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि एसईसीएल द्वारा निर्मित इन दुकानों में वे पिछले 27 वर्षों से व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा दुकानों पर स्वामित्व का दावा करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर 19 दिसंबर 2025 को दुकानों को सील कर दिया गया।

दुकानदारों के अनुसार, मामले की सुनवाई के बाद अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ने 15 मई 2026 को आदेश पारित करते हुए शिकायतकर्ता का आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि संबंधित दुकानें एसईसीएल की भूमि पर निर्मित हैं और इस मामले की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र न्यायालय को प्राप्त नहीं है।

इसके बावजूद दुकानदारों का आरोप है कि आदेश के बाद भी उनकी दुकानें सीलमुक्त नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि करीब छह माह से दुकानें बंद रहने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे अस्थायी स्थानों पर व्यवसाय करने को मजबूर हैं।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि SDM कटघोरा द्वारा मामले में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है तथा दुकानों का कब्जा वापस दिलाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जनप्रतिनिधियों के साथ SDM कटघोरा कार्यालय के सामने आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी SDM कटघोरा की होगी।

दुकानदारों ने कलेक्टर से मांग की है कि SDM कटघोरा को आवश्यक निर्देश देकर पांचों दुकानों को तत्काल सीलमुक्त कराया जाए तथा उनका कब्जा पुनः दुकानदारों को सौंपा जाए, ताकि वे अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर अपने परिवार का भरण पोषण सुचारू ढंग से कर सकें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button