
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो वाहन जब्त

कोरबा, 02 जून 2026। कोरबा पुलिस ने गेवरा और कुसमुंडा खदानों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के मास्टरमाइंड एवं 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नवीन कश्यप सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जिला बदर होने के बाद फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस के अनुसार, डीजल चोरी के मामलों में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा लगभग 2500 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया था। ताजा कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहनों को भी जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में थाना दीपका प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस लगातार डीजल चोर गिरोह के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में 1 जून की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गैंग का मास्टरमाइंड नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नवीन कश्यप के साथ परमेश्वर सारथी और सब्बीर मेमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नवीन कश्यप (34 वर्ष), निवासी बलगी शांतिनगर, बांकी मोंगरा, जिला कोरबा
परमेश्वर सारथी (28 वर्ष), निवासी बलगी शांतिनगर, बांकी मोंगरा, जिला कोरबा
सब्बीर मेमन (35 वर्ष), निवासी गेवरा बस्ती गांधी चौक, कुसमुंडा, जिला कोरबा
जब्त वाहन
स्कॉर्पियो क्रमांक CG 28 P 6555
स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BU 6064
इन धाराओं के तहत दर्ज हैं मामले
आरोपियों के खिलाफ थाना दीपका में अपराध क्रमांक 437/2024 एवं 114/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि डीजल चोरी गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खदान क्षेत्रों में डीजल चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई को डीजल चोरी के संगठित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































