featuredकॉर्पोरेटदेश

बालिका सशक्तिकरण अभियान में आत्मसुरक्षा और साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

उत्तरप्रदेश,बीजपुर। एनटीपीसीसी रिहंद में संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 के तहत प्रतिभागी बालिकाओं को आत्मसुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बीजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, बाल संरक्षण तथा विभिन्न कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्री सिंह ने पॉक्सो एक्ट-2012, बच्चों के अधिकार, साइबर सुरक्षा और लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति का सामना कर सकें।

कार्यक्रम में महिला आरक्षक निहारिका पाण्डेय ने बालिकाओं को सरल और बाल-अनुकूल भाषा में सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान कराई। उन्होंने समझाया कि यदि कोई स्पर्श असहज महसूस कराए तो तुरंत वहां से हट जाएं और अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।

सत्र के दौरान बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के विषय में व्यवहारिक जानकारी दी गई, जिससे वे अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न अथवा शोषण की पहचान कर समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही साइबर अपराध, बाल यौन शोषण से सुरक्षा, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीम ने बालिकाओं को यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, दुर्व्यवहार या शोषण की स्थिति में बिना डर के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या विश्वसनीय व्यक्तियों से संपर्क करें। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा पुलिस आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

बालिकाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए आत्मसुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे तथा महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button