featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सभी भाषाओं की जननी है संस्कृत : दिव्या

संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारंभ

कोरबा। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामढ़ी में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ की ओर से संस्कृत प्रबोधन वर्ग का आयोजन आज से शुरू हो गया प्रबोधन वर्ग में विभिन्न जिलों से शिक्षार्थी शामिल हुये हैं. यह अभ्यास वर्ग 10 दिन तक चलेगा.

कार्यक्रम के शुभारंभ पर भारत माता का पूजन किया गया और फिर अतिथि सत्कार संपन्न हुआ . स्वागत गीत के माध्यम से संस्कृत के महत्व को रेखांकित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता  अशोक तिवारी जी ने संवाद , संवेदना और संभाषण पर प्रकाश डाला . उन्होंने कहा कि हम इस अभ्यास वर्ग से बहुत कुछ सीखेंगे और इसके साथ जियेंगे बहुत सारे काम करेंगे. भाषा विज्ञान के साथ-साथ नासा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने अपने क्षेत्र में संस्कृत को महत्वपूर्ण बताया है.

मुख्य वक्ता संस्कृत महाविद्यालय रायपुर की प्राध्यापिका डॉक्टर दिव्या देशपाण्डे ने संवाद की शैली में अपनी बात रखी . संस्कृत के प्रति अभिरुचि और इसे जानने की इच्छा को लेकर उन्होंने अवधारणा प्रस्तुत की. डॉक्टर दिव्या ने व्यवहारिक कार्य और अन्य विषयों में संस्कृत को शामिल करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है लेकिन सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है. स्वामी विवेकानंद विदेश यात्रा और उसमें दिए गए संदेश को लेकर भी उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का डंका अंतरराष्ट्रीय स्तर में स्थापित है.

संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रबोधन वर्ग के सर्व वर्गअधिकारी के रूप में होमेश्वर चंद्राकर, हेमन्त साहू(संघटन मन्त्री) , संयोजक मनोज वैष्णव , शिक्षक नरसिंह शास्त्री , आर सी साहू, प्राचार्य विद्यानंद पांडेय , चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, उमेंद्र राम, नागेन्द्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button