featuredकोरबाछत्तीसगढ़

बरपाली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदनों के त्वरित निराकरण से ग्रामीणों में उत्साह

कोरबा, 03 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली के शाला भवन परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बरपाली, मदनपुर, जिलगा, चचिया, कूदमुरा, तौलीपाली, बासीन, कोलगा, सोलवा एवं कटकोना सहित कुल 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-01 रेणुका राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष  बिजमोती राठिया, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर,विभिन्न पंचायतों के सरपंच,पंच, जनपद सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों, राज्य शासन की मंशा ‘संवाद से समाधान’ तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की।
शिविर में प्राप्त कुल 710 आवेदनों में से विभिन्न विभागों द्वारा 107 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। वहीं शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया भी संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, बिहान समूह की दीदियों को लखपति दीदी सम्मान पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवदंपति नई पहल किट, टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त ग्राम कूदमुरा को स्मृति चिन्ह, आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी एवं श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त हितग्राहियों को आवास की चाबी, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button