
जांजगीर-चांपा, 04 जून 2026।जिले के साइबर थाना एवं चौकी नैला की संयुक्त कार्रवाई में झपटमारी की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
साइकिल सवार युवक को बनाया था निशाना
प्रार्थी चंद्रहास यादव, निवासी कन्हाईबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिल से काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान नैला के कन्हाईबंद रोड स्थित शनि होटल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और गले में पहना सोने का लॉकेट झपट लिया तथा विरोध करने पर मारपीट का प्रयास कर मौके से फरार हो गए।
सामान बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना और चौकी नैला पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी झपटमारी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से कन्हाईबंद की ओर जा रहे थे। रास्ते में अकेले साइकिल सवार युवक को मोबाइल पर बात करते देख उन्होंने झपटमारी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लूटे गए सामान को बेचकर रकम आपस में बांटने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार आरोपी
हेमंत सारथी (21 वर्ष), निवासी सारथी मोहल्ला, जांजगीर।
कोमल कश्यप (19 वर्ष), निवासी जुना तालाब के पास, नैला।
एक विधि से संघर्षरत बालक।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कंवर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, आरक्षक माखन साहू, प्रदीप दुबे, मो. शाहबाज, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, राधेश्याम पूर्णा तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल, जयप्रकाश टंडन, डीकेश्वर साहू, संतोष प्रधान, राजू, चंद्रशेखर एवं महिला आरक्षक रुक्मणी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से झपटमारी का शिकार हुए युवक को राहत मिली है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































