featuredछत्तीसगढ़

ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र, अब 24 घंटे मिलेगी त्वरित पुलिस मदद

जांजगीर-चांपा, 05 जून 2026। जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का लोकार्पण जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, संयुक्त कलेक्टर अरुण सोम, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अपराध नियंत्रण को मिलेगी नई मजबूती

उद्घाटन अवसर पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। ग्रामीणों को अब छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना देने या सहायता प्राप्त करने के लिए दूरस्थ थाना या चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

24 घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल

पुलिस सहायता केंद्र में चौबीसों घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी। अधिकारियों ने केंद्र में पदस्थ स्टाफ को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा प्रत्येक शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस सहायता केंद्र परिसर में जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। नए सहायता केंद्र से ग्राम करही सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button