featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस ने टैक्सी यूनियनों की सदस्यों की बैठक लेकर दिए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत टैक्सी चालकों को सुरक्षा का पाठ

कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत कोरबा पुलिस ने टैक्सी एवं यात्री वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुराना एवं नया बस स्टैंड टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और चालकों की बैठक आयोजित की। बैठक में वाहन चालकों को बढ़ते अपराधों से बचाव और सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में टैक्सी एवं यात्री वाहनों को निशाना बनाकर लूट, मारपीट और धोखाधड़ी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बैठक में सलाह दी गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति की बुकिंग स्वीकार करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें तथा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य पहचान पत्र की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त करें।

चालकों को यह भी सुझाव दिया गया कि यात्रा शुरू करने से पहले यात्री का स्पष्ट फोटो लेकर अपने परिजनों या विश्वसनीय परिचितों को भेजें और सफर के दौरान मोबाइल का जीपीएस चालू रखते हुए लाइव लोकेशन साझा करें। रात्रिकालीन यात्रा में अतिरिक्त सावधानी बरतने, सुनसान स्थानों पर वाहन नहीं रोकने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 या निकटतम पुलिस थाने को देने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और चालकों ने पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा अन्य वाहन चालकों को भी जागरूक करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कोरबा पुलिस द्वारा तैयार सुरक्षा एडवाइजरी एवं जागरूकता पोस्टर भी वितरित किए गए।

कोरबा पुलिस ने सभी टैक्सी, कैब और यात्री वाहन चालकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

सजग रहें, सुरक्षित रहें कोरबा पुलिस का संदेश।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button