
जांजगीर – चांपा। निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल करने के मामले में अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव की एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और पिछले सात दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजनांदगांव निवासी महिला उसे लगातार निजी और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रही थी। आरोपी ने युवक के निजी फोटो उसके परिजनों तक भेज दिए थे और इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक करने की चेतावनी दी थी।
जांच में सामने आया कि युवक और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे। करीब 12 से 15 दिनों से महिला लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रही थी। मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत धारा 308(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। व्हाट्सएप चैट और मोबाइल डेटा को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग, साइबर प्रताड़ना या धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































