featuredछत्तीसगढ़

सियान गुड़ी का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण

94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत,32 को मिल रही फिजियोथेरेपी सुविधा

कैरम, शतरंज, लूडो, संगीत में प्रथम आए वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक परमानंद और सूरज सोनी ने सुमधुर भजन और स्वागत गीत से खूब तालियां बटोरी

जशपुरनगर 8 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान गुड़ी का बेहतर संचालन किया जा रहा है।
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने आज सियान गुड़ी का निरीक्षण करके विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

वरिष्ठ नागरिकों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम  विश्वास राव मस्के और समाज कल्याण अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार साहू और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने कैरम, शतरंज, लूडो और संगीत कार्यक्रम में प्रथम आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।
इनमें लूडो में प्रथम स्थान विजय कुमार शर्मा, शतरंज में राकेश्वर कुमार,कैरम में नरेश मिश्रा, जयपाल यादव, और संगीत में  परमानंद प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों ने अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना की इच्छा जाहिर की जिस पर प्रभारी सचिव ने सभी को योजना का लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिए हैं।
वरिष्ठ नागरिक श्री परमानंद मिश्रा और सूरज सोनी ने भजन और स्वागत गीत हम तो हम तो हैं…. परदेश में…. देश में निकला होगा चांद..

स्वागत गीत..किस तरह से… आपका नमन … स्वागतम… किस तरह से नमन… करूं आपका… स्वागत…

गीत और भजन सुनकर प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों को उत्साह वर्धन करते हुए खूब प्रशंसा की और सियान गुड़ी की व्यस्था और सुविधाएं देखकर संतुष्टि व्यक्त की गई।

समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सियान गुड़ी में जिले के 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है जिनमें से 32 को फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सियान गुड़ी में सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं और शाम 6:00 बजे संस्था के सभी कर्मचारियों एवं पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सुंदर कांड का पाठ कराया जाता है।इसके साथ ही जन्म दिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाया जाता है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button