
कोरबा। दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राखड़ (फ्लाई ऐश) से लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।
वाहन मालिक दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना 12 जून की रात करीब 12 बजे की है। बालको से राखड़ लेकर कोनकोना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को ओवरटेक करने की स्थिति में संतुलन बिगड़ गया और हाईवा दर्री कटघोरा के मध्य स्थित एक संकीर्ण पुल के नाले में जा गिरा।चालक ने खतरा भांपते हुए पहले ही वाहन से छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्री-कटघोरा मार्ग पर स्थित संकीर्ण पुल लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। पुल की चौड़ाई कम होने और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार पुल के चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संकीर्ण पुल का जल्द चौड़ीकरण कराया जाए तथा सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































