featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पल्स पोलियो अभियान 2026 के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक

लीअभियान की सफलता हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


कोरबा 17 जून 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 28 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक हुई।
कलेक्टर ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के संबंध मेें जानकारी लेते अभियान की सफलता हेतु पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस हेतु मैदानी अमलो में जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नही होना चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने  सभी सीईओ जनपद व सीएमओ नगरीय निकायो को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में पल्स पोलियो अभियान की व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा व महिला व बाल विकास को भी स्कूल व आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित विभागो एवं सभी सार्वजनिक उपक्रम को भी अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केसरी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 28 जून 2026 को विभिन्न बूथ के माध्यम से लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी तथा छुटे हुए शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को 29 जून तथा 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक दी जाएगी। ज़िले में कुल 172423 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1578 बूथ बनाए गए हैं जिसमें लगभग 3840 कर्मचारी के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी इसके अतिरिक्त 53 ट्रांजिट टीम, मेला स्थल के लिए 11 एवं 27  मोबाइल टीम  घूम घूम कर पिलाने हेतु टीम  बनायी गई है। अभियान के सुचारू संपादन हेतु मैदानी अमलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही सभी तैयारी पूरी की जा रही  है।  
इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल सहित  जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button